इलाज के नाम पर घिनौनी हरकत: बाराद्वार में महिला से छेड़छाड़ करने वाला झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार

 इलाज के नाम पर घिनौनी हरकत: बाराद्वार में महिला से छेड़छाड़ करने वाला झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

************************************

 

 

इलाज के नाम पर घिनौनी हरकत: बाराद्वार में महिला से छेड़छाड़ करने वाला झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार

सक्ती।सक्ती जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। रायपुरा गांव में इलाज कराने गई एक महिला के साथ झोलाछाप डॉक्टर द्वारा अश्लील हरकत करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला?

बाराद्वार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव की रहने वाली महिला स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के सिलसिले में रायपुरा गांव के एक झोलाछाप डॉक्टर प्रदीप देवांगन के पास इलाज के लिए पहुंची थी। आरोप है कि डॉक्टर ने इलाज की आड़ में अपनी हदें पार करते हुए महिला के साथ अनुचित हरकत की और उसके प्राइवेट पार्ट को छुआ।

पीड़िता की सूझबूझ और पुलिस की त्वरित कार्रवाई

इस गंभीर घटना से घबराने के बजाय महिला ने असाधारण हिम्मत दिखाई और बिना देर किए सीधे थाने पहुंचकर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही बाराद्वार पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने बिना कोई समय गंवाए तत्काल अपराध दर्ज किया और रायपुरा गांव में दबिश देकर आरोपी झोलाछाप डॉक्टर प्रदीप देवांगन को धर दबोचा। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

इस घटना के बाद से ग्रामीण इलाकों में बिना डिग्री के धड़ल्ले से क्लिनिक चला रहे ऐसे फर्जी डॉक्टरों की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर बड़ा सवालिया निशान लग गया है।