लगातार 1,316वें दिन भी जारी रहा ‘स्वच्छ धरा’ का महाअभियान: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में उखाड़ी गाजर घास, मंदिरों व घाटों पर चलाया स्वच्छता व पौधारोपण अभियान

छत्तीसगढ़ राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान

************************************

 

 

लगातार 1,316वें दिन भी जारी रहा ‘स्वच्छ धरा’ का महाअभियान: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में उखाड़ी गाजर घास, मंदिरों व घाटों पर चलाया स्वच्छता व पौधारोपण अभियान

 

 

 

दुर्ग /”हरा-भरा, स्वच्छ धरा” के संकल्प के साथ प्रयासरत स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति, छत्तीसगढ़ का जन-जागरूकता अभियान लगातार 1,316वें दिन भी पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ जारी रहा। संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल के कुशल मार्गदर्शन में समिति के स्वयंसेवकों ने दुर्ग, भिलाई, रिसाली और बालोद के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता, नशामुक्ति, पौधारोपण, जल संरक्षण और गाजर घास उन्मूलन का व्यापक अभियान चलाया।
स्वास्थ्य के लिए घातक गाजर घास का जड़ से सफाया
अभियान की शुरुआत ग्राम अंजोरा ख स्थित मैरी गोल्ड रिसोर्ट के पीछे की कॉलोनी से हुई, जहाँ भारी मात्रा में उगे गाजर घास को समिति सदस्यों ने जड़ से उखाड़कर नष्ट किया। संस्थापक नवनीत कुमार हरदेल ने बताया कि गाजर घास मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। समिति हर वर्ष बारिश के मौसम में इसे जड़ से उखाड़ने का अभियान चलाती है, जिसके सकारात्मक परिणाम अब कई क्षेत्रों में देखने को मिल रहे हैं।
शिवनाथ नदी घाट और प्रमुख मंदिरों की निंदाई-गुड़ाई व सफाई
शिवनाथ नदी मुक्तिधाम व महमरा एनिकेट (दुर्ग): प्राचीन शिव मंदिर परिसर में पूर्व में रोपे गए बेल और सोनपत्ती के पौधों की निंदाई-गुड़ाई कर पानी डाला गया। साथ ही परिसर में बिखरे डिस्पोजल, प्लास्टिक, दोना-पत्तल और झिल्लियों को चुनकर कचरा एकत्रण स्थल पर डंप किया गया।
सेक्टर 07, भिलाई: सड़क 33 स्थित शिव-हनुमान मंदिर परिसर से गुटका पाउच, झिल्ली, प्लास्टिक बोतलें और खरपतवार हटाकर सफाई की गई।
दशहरा मैदान, रिसाली: विशाल सफाई अभियान चलाकर कचरा निष्पादित किया गया और स्थानीय लोगों को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया।
बालोद: शिव-पार्वती धाम (बालोद) और दुर्गा मंदिर (सुरेगांव) में भी स्वच्छता एवं नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
नारों और स्लोगन से गूंजा परिसर, आम जनता से अपील
समिति के सदस्यों ने स्लोगन, कविता और नारों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया:
“जल है तो बल है, जल ही जीवन धारा है…”
“जितने काटोगे पेड़ उससे अधिक हम लगाएंगे, जमीन कम पड़ेगी तो क्या आसमान में भी उगाएंगे!”
“स्वच्छ धरा पर चल, होगा हर समस्या हल।”
प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल ने समाचार पत्रों के माध्यम से अपील की कि तालाबों को भरने से पहले उनकी सफाई की जाए और हर तालाब में पूजन सामग्री विसर्जन के लिए पृथक कुंड का निर्माण हो। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि पौधारोपण 8 फीट ऊंचे ट्री-गार्ड के भीतर ही सुरक्षित स्थानों पर करें ताकि पौधे सुरक्षित रूप से बड़े हो सकें।
नारी शक्ति की प्रेरणादायक भागीदारी
समिति की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या श्रीमती थनेश्वरी हरदेल ने कहा, “स्वच्छता हमारी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा है। हमारी समिति में महिलाएं निःस्वार्थ भाव से प्रतिदिन इस अभियान में जुटती हैं। जब हम स्वयं आगे बढ़कर गंदगी उठाते हैं, तो समाज का हर वर्ग इससे प्रेरित होता है।”
अभियान में इनकी रही सराहनीय उपस्थिति
इस 1,316वें दिन के विशाल अभियान में प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल, संयुक्त सचिव सुरेन्द्र साहू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या श्रीमती थनेश्वरी हरदेल, रिसाली प्रभारी तरुणा देशमुख, टीनल हरदेल, कार्तिक राम चंद्राकर, महेंद्र यादव, भागीरथी सिन्हा, डेरहा देशमुख, टिकेंद्र हरदेल (बालोद), दाऊ लाल बघेल, श्वेता जैन, निकिता जयेश शिंगणे, विजय कुमार सिंह, प्रीति, गीता सिंह, धनेश्वरी, ख़ुशबू क्षत्रिय, चितरंजन दुर्गा देशमुख तथा ‘योग लंगर’ की युवा टीम सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।