गणेश उत्सव व विसर्जन की तैयारियों में जुटी राजनांदगांव पुलिस: SP अंकिता शर्मा ने अधिकारियों संग विसर्जन मार्ग पर किया फ्लैग मार्च, मोहारा कुंड तक बाइक से की पेट्रोलिंग

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

************************************

 

 

 

गणेश उत्सव व विसर्जन की तैयारियों में जुटी राजनांदगांव पुलिस: SP अंकिता शर्मा ने अधिकारियों संग विसर्जन मार्ग पर किया फ्लैग मार्च, मोहारा कुंड तक बाइक से की पेट्रोलिंग

राजनांदगांव। आगामी 10 दिवसीय गणेश उत्सव और प्रतिमा विसर्जन पर्व को जिले में शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराने के लिए राजनांदगांव पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम के साथ शहर के व्यस्त बाजार क्षेत्रों, प्रमुख गणेश पंडालों और विसर्जन मार्गों का ग्राउंड जीरो पर जाकर विस्तृत निरीक्षण किया।

पैदल मार्च और संवेदनशीलता पर नजर

14 सितंबर से प्रारंभ हो रहे 10 दिवसीय गणेश उत्सव के दौरान बाजारों और पंडालों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए एसपी ने यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने थाना प्रभारियों व ट्रैफिक पुलिस को शहर में किसी भी स्थिति में जाम न लगने देने के लिए एक कारगर ट्रैफिक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।

सुरक्षा का कड़ा संदेश देते हुए एसपी अंकिता शर्मा ने पुलिस बल के साथ पूरे विसर्जन मार्ग का पैदल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने:

सुरक्षा व्यवस्था: संवेदनशील चौराहों को चिह्नित कर मजबूत बैरिकेडिंग के निर्देश दिए।

प्रकाश व्यवस्था: संपूर्ण विसर्जन मार्ग पर पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित करने को कहा।

बल तैनाती: हर प्रमुख बिंदु पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात करने की कार्ययोजना बनाई।

मोहारा कुंड तक बाइक से की पेट्रोलिंग

विसर्जन स्थल की जमीनी हकीकत जानने के लिए एसपी और पुलिस अधिकारियों की टीम ने मोहारा स्थित विसर्जन कुंड और उसके पहुंच मार्गों का बाइक से पेट्रोलिंग कर जायजा लिया। एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि गणेश उत्सव समितियों के साथ पुलिस अधिकारी लगातार संपर्क में रहें, ताकि किसी भी तरह की असुविधा का तत्काल निराकरण किया जा सके।

निरीक्षण में वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

इस उच्चस्तरीय निरीक्षण के दौरान डीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी, डीएसपी वाजपेयी, डीएसपी विधिराज, रक्षित निरीक्षक लोकेश कसेर, यातायात प्रभारी नवरतन कश्यप सहित विभिन्न थानों के थाना प्रभारी और भारी संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहा।