दुर्ग में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा सर्जिकल स्ट्राइक: 1065 प्रतिबंधित टेबलेट के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पुलिस हिरासत में

 दुर्ग में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा सर्जिकल स्ट्राइक: 1065 प्रतिबंधित टेबलेट के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पुलिस हिरासत में

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*******************************

 

 

 

दुर्ग में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा सर्जिकल स्ट्राइक: 1065 प्रतिबंधित टेबलेट के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पुलिस हिरासत में

दुर्ग:जिले में अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उतई थाना पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। ग्राम डुण्डेरा में दबिश देकर पुलिस ने नशीली गोलियों की अवैध बिक्री करने वाले एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में 5 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 1 अपचारी बालक को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

तस्करों के कब्जे से 71 पत्तों में कुल 1065 प्रतिबंधित ‘अल्प्राजोलम’ (Alprazolam) नशीली टेबलेट और बिक्री की नकद रकम ₹3,500 जब्त की गई है।

15 अगस्त को मिली गुप्त सूचना पर घेराबंदी

15 अगस्त की स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था के बीच उतई पुलिस को सटीक सूचना मिली थी कि ग्राम डुण्डेरा के गायत्री नगर इलाके में केवेन्द्र पटेल उर्फ ‘छोटा’ अपने साथियों के साथ भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली गोलियों की डिलीवरी देने आया है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए उतई थाना और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने तुरंत डुण्डेरा में घेराबंदी कर आरोपी केवेन्द्र पटेल और एक नाबालिग को मौके पर ही दबोच लिया।

तलाशी में खुली नेटवर्क की पोल

पुलिस ने जब दोनों की ली तलाशी ली, तो उनके पास से प्रतिबंधित नशीली दवाइयों का जखीरा बरामद हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर मुख्य आरोपी केवेन्द्र ने खुलासा किया कि वे यह माल मरोदा निवासी अपने अन्य साथियों से खरीदकर इलाके में खपाते थे। इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य 4 मुख्य सप्लायरों को भी अलग-अलग ठिकानों से धर दबोचा।

ड्रग इंस्पेक्टर की जांच में पुष्टि, NDPS एक्ट में मामला दर्ज

जब्त टेबलेट्स को तत्काल परीक्षण के लिए ड्रग इंस्पेक्टर के पास भेजा गया, जहां जांच में इनके प्रतिबंधित और अत्यधिक घातक नशीली दवा होने की आधिकारिक पुष्टि हुई। इसके बाद उतई थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 22 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजने की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपियों का ब्यौरा

केवेन्द्र पटेल उर्फ छोटा (उम्र 27 वर्ष)

जीतू नायक उर्फ पोटरा (उम्र 19 वर्ष)

इब्राहिम अली खान (उम्र 46 वर्ष, निवासी मरोदा)

देवेन्द्र निर्मलकर (उम्र 24 वर्ष)

घनश्याम गुप्ता (उम्र 30 वर्ष)

एक विधि से संघर्षरत बालक (अभिरक्षा में)

पुलिस अब इस बात की तफ्तीश में जुटी है कि आरोपी यह प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टेबलेट्स किस मेडिकल एजेंसी या बाहरी नेटवर्क से अवैध रूप से हासिल कर रहे थे।