दुर्ग में स्वतंत्रता दिवस की धूम: डिप्टी सीएम अरुण साव करेंगे ध्वजारोहण, एक दिन पहले दौड़ेगा पूरा शहर

 दुर्ग में स्वतंत्रता दिवस की धूम: डिप्टी सीएम अरुण साव करेंगे ध्वजारोहण, एक दिन पहले दौड़ेगा पूरा शहर

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*****************************

 

 

दुर्ग में स्वतंत्रता दिवस की धूम: डिप्टी सीएम अरुण साव करेंगे ध्वजारोहण, एक दिन पहले दौड़ेगा पूरा शहर

 

 

दुर्ग। स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को लेकर जिला मुख्यालय दुर्ग में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस वर्ष जिला स्तरीय मुख्य समारोह में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे 15 अगस्त को सुबह ठीक 9:00 बजे गरिमामय समारोह में ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे।

मुख्य कार्यक्रम में राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत हर्ष फायर और अनुशासित मार्च पास्ट का आयोजन होगा, जिसके बाद स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इस खास मौके पर देश की आजादी में योगदान देने वाले वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

14 अगस्त को सुबह 7:30 बजे ‘स्वतंत्रता दौड़’ से सजेगा शहर

मुख्य समारोह से ठीक एक दिन पहले, जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा शहर में देशभक्ति का अलख जगाने के लिए भव्य ‘स्वतंत्रता दौड़’ का आयोजन किया जा रहा है। यह दौड़ 14 अगस्त को सुबह 7:30 बजे रविशंकर स्टेडियम के मुख्य गेट से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए वापस स्टेडियम में ही समाप्त होगी।

इन रास्तों से गुजरेगी दौड़ का कारवां

स्टेडियम से रवाना होने के बाद दौड़ का निर्धारित मार्ग शहर के प्रमुख केंद्रों को जोड़ेगा:

आदर्श कन्या शाला

गांधी चौक एवं पटेल चौक

पुराना दुर्ग थाना

इंदिरा मार्केट

फरिश्ता कॉम्प्लेक्स चौक

पचरीपारा नया बस स्टैंड रोड,

मुख्य बस स्टैंड

चर्च रोड

सभी वर्गों को शामिल होने का आमंत्रण

इस दौड़ को जन-आंदोलन का रूप देने के लिए विभाग ने समाज के हर वर्ग को खुला आमंत्रण दिया है। दौड़ में स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं, NCC कैडेट्स, स्काउट-गाइड, सैनिक, खिलाड़ी, शिक्षक, आम नागरिक सहित जिले के तमाम प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी एकजुट होकर कदम से कदम मिलाएंगे। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे भारी संख्या में उपस्थित होकर इस राष्ट्रीय उत्सव का हिस्सा बनें।