महासमुंद वार्ड क्रमांक 20 में रोशनी की सौगात: पूर्व मंत्री व NLC indian limited director ( ministery of coal) पूनम चंद्राकर के जन्मदिन पर जगमगाएगा पूरा वार्ड, पार्षद निश्चय चंद्राकर ने दी ₹1.12 लाख की लाइटों की बधाई
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
********************************
महासमुंद वार्ड क्रमांक 20 में रोशनी की सौगात: पूर्व मंत्री व NLC indian limited director ( ministery of coal) पूनम चंद्राकर के जन्मदिन पर जगमगाएगा पूरा वार्ड, पार्षद निश्चय चंद्राकर ने दी ₹1.12 लाख की लाइटों की बधाई
महासमुंद। 3 अगस्त का दिन महासमुंद के वार्ड क्रमांक 20 के निवासियों के लिए दोहरी खुशियाँ लेकर आ रहा है। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के अधीन ‘NLC इंडिया लिमिटेड’ के डायरेक्टर व छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री पूनम चंद्राकर के जन्मदिवस के पावन अवसर पर पूरा वार्ड रोशनी से जगमगा उठेगा। इस खास दिन को यादगार बनाने और वार्डवासियों को बड़ी सौगात देने के लिए वार्ड क्रमांक 20 की सक्रिय पार्षद निश्चय पूनम चंद्राकर ने एक सराहनीय पहल की है।

पार्षद निधि से मिली ₹1.12 लाख की नई लाइटें
वार्ड की लोकप्रिय पार्षद निश्चय पूनम चंद्राकर ने अपने क्षेत्र के विकास और जन-सुविधा को प्राथमिकता देते हुए पार्षद निधि से ₹1,12,000 (एक लाख बारह हजार रुपये) की अत्याधुनिक लाइटों की व्यवस्था की है। इन नई लाइटों के लगने से वार्ड की गलियां और प्रमुख चौक-चौराहे पूरी तरह से प्रकाशमान हो जाएंगे। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जन्मदिन के इस पावन मौके पर वार्ड को अंधेरे से मुक्ति दिलाना अपने आप में एक अनोखा और जनहितैषी उपहार है।

जन्मदिन पर वार्ड में उत्सव का माहौल
पूर्व मंत्री पूनम चंद्राकर के जन्मदिन को लेकर वार्ड क्रमांक 20 के नागरिकों और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। 3 अगस्त को इस रोशनी की सौगात के साथ ही वार्ड में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। पार्षद निश्चय चंद्राकर की इस त्वरित और जनहित से जुड़ी कार्यशैली की पूरे क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। वार्डवासियों ने इस शानदार तोहफे के लिए अपनी पार्षद का आभार जताया है और पूनम चंद्राकर जी के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की है।






