महासमुंद के वार्ड नंबर 20 में दूर होगी बिजली की समस्या, पार्षद निश्चय पूनम चंद्राकर ने अपनी निधि से दिए 1.12 लाख रुपये

 महासमुंद के वार्ड नंबर 20 में दूर होगी बिजली की समस्या, पार्षद निश्चय पूनम चंद्राकर ने अपनी निधि से दिए 1.12 लाख रुपये

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

******************************

महासमुंद के वार्ड नंबर 20 में दूर होगी बिजली की समस्या, पार्षद निश्चय पूनम चंद्राकर ने अपनी निधि से दिए 1.12 लाख रुपये

महासमुंद:वार्ड क्रमांक 20 के निवासियों को जल्द ही अंधेरे और लाइट की समस्या से निजात मिलने वाली है। वार्ड के लोकप्रिय पार्षद और अपील समिति के सदस्य निश्चय पूनम चंद्राकर ने जनहित में एक बड़ा फैसला लिया है। वार्ड में लंबे समय से चली आ रही लाइट की समस्या को दूर करने के लिए उन्होंने अपनी पार्षद निधि से 1 लाख 12 हजार रुपये की राशि प्रदान की है।इस राशि से वार्ड के प्रमुख चौक-चौराहों और गलियों में नई लाइटें लगाई जाएंगी, जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को रात के समय आवागमन में भारी राहत मिलेगी।

जनता की समस्या का तुरंत समाधान

पार्षद पूनम चंद्राकर (जिला कोषाध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा, महासमुंद) ने कहा कि वार्ड की जनता की समस्याओं का समाधान करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। लाइट की समस्या के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को रात में काफी परेशानी हो रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने तत्काल अपनी निधि से यह राशि जारी की है, ताकि जल्द से जल्द वार्ड रोशनी से जगमगा उठे। उनके इस जनहितैषी निर्णय के लिए वार्ड वासियों ने उनका आभार जताया है।