छत्तीसगढ़ को अपराध गढ़ बना रही है भाजपा सरकार’, कटघोरा पहुंचे भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का तीखा हमला

 छत्तीसगढ़ को अपराध गढ़ बना रही है भाजपा सरकार’, कटघोरा पहुंचे भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का तीखा हमला

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

******************************

 

 

छत्तीसगढ़ को अपराध गढ़ बना रही है भाजपा सरकार’, कटघोरा पहुंचे भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का तीखा हमला

कटघोरा (कोरबा)।अंबिकापुर प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के कटघोरा पहुंचे भिलाई नगर के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर कड़ा प्रहार किया है। कटघोरा आगमन पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए विधायक यादव ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार के राज में छत्तीसगढ़ धीरे-धीरे ‘अपराध गढ़’ में तब्दील होता जा रहा है और प्रदेश की कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।

कानून-व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल

विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश में रोजाना हत्या, लूट, दुष्कर्म और जिंदा जलाने जैसी दिल दहला देने वाली गंभीर घटनाएं सामने आ रही हैं। सरकार जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जमीनी हकीकत खराब होने के बावजूद सरकार केवल सरकारी आंकड़ों में उलझकर अपनी पीठ थपथपाने में जुटी हुई है।म

हंगाई और बेरोजगारी को लेकर घेरा

प्रदेश की आर्थिक और सामाजिक स्थिति पर बात करते हुए विधायक ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी इस समय अपने चरम पर है। राज्य के युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन सरकार के पास युवाओं के भविष्य के लिए कोई ठोस योजना नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने बढ़ती महंगाई का मुद्दा उठाते हुए कहा कि गैस, पेट्रोल-डीजल सहित रोजमर्रा की जरूरी चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं, जिसने आम आदमी, किसान, मजदूर और व्यापारियों की कमर तोड़ कर रख दी है।

कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी: देवेंद्र यादव

अपने संबोधन के अंत में भिलाई विधायक ने स्पष्ट किया कि इन जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठने वाली है। जनता के हक, रोजगार और सुरक्षा के मुद्दों को लेकर कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक अपना संघर्ष और तेज करेगी।