कसडोल विधायक संदीप साहू के जन्मदिन पर बधाई देने पहुंचे किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मुकर्जी (गुड्डु भैया) और अन्य साथी, उज्जवल भविष्य की कामना की
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
********************************
कसडोल विधायक संदीप साहू के जन्मदिन पर बधाई देने पहुंचे किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मुकर्जी (गुड्डु भैया) और अन्य साथी, उज्जवल भविष्य की कामना की
रायपुर:कसडोल विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय और जनप्रिय विधायक श्री संदीप साहू जी के जन्मदिन के विशेष अवसर पर आज उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देने वालों का उनकेेेेेेे निवास स्थान पर तांता लगा रहा। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मुकर्जी (गुड्डु भैया) ने उनसे सौजन्य मुलाकात की और उन्हें जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं दीं।

इस गरिमामयी अवसर पर राजेश मुकर्जी जी के साथ क्षेत्र के प्रमुख साथी नंदू साहू जी (समोदा), राजू साहू जी (आरंग), मानिक साहू जी (तुमगांव) और हरिशंकर साहू जी ने भी विधायक संदीप साहू जी से मुलाकात कर उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट किया और बधाई दी।मुलाकात के दौरान किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेश मुकर्जी (गुड्डु भैया) ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि, “ईश्वर विधायक जी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख, समृद्धि एवं निरंतर जनसेवा की शक्ति प्रदान करें। उनका सरल स्वभाव, कुशल नेतृत्व और जनहित के प्रति समर्पण कसडोल क्षेत्र की जनता को सदैव प्रेरित करता रहेगा। आने वाला प्रत्येक वर्ष उनके जीवन में यश, सम्मान और सफलता के नए आयाम स्थापित करे।”
विधायक श्री संदीप साहू जी ने सभी साथियों की इस आत्मीयता और शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। इस दौरान क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों पर भी अनौपचारिक चर्चा हुई।





