राजनांदगांव में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘यूपी प्रतापगढ़ ढाबा’ पर छापा, 610 लीटर अवैध डीजल जब्त, मैनेजर गिरफ्तार

 राजनांदगांव में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘यूपी प्रतापगढ़ ढाबा’ पर छापा, 610 लीटर अवैध डीजल जब्त, मैनेजर गिरफ्तार

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

******************************

 

 

 

राजनांदगांव में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘यूपी प्रतापगढ़ ढाबा’ पर छापा, 610 लीटर अवैध डीजल जब्त, मैनेजर गिरफ्तार

राजनांदगांव। जिले में अवैध कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चिचोला पुलिस और डोंगरगढ़ डिवीजन की स्पेशल टीम ने एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने पाटेकोहरा आरटीओ बैरियर के पास स्थित ‘यूपी प्रतापगढ़ ढाबा’ (जुम्मन ढाबा) पर छापामार कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध रूप से भंडारित 610 लीटर डीजल जब्त किया है।

मामले में ढाबे के मैनेजर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी ढाबा संचालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहा।

ट्रक ड्राइवरों से औने-पौने दाम पर खरीदते थे डीजल

पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि रामपुर (खातूटोला) पाटेकोहरा बैरियर के पास स्थित इस ढाबे का संचालक बाहरी राज्यों से आने-जाने वाले ट्रकों के ड्राइवरों से कम दामों में डीजल खरीदता था। इसके बाद उस डीजल को अवैध रूप से ऊंचे दामों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाया जा रहा था।

घेराबंदी देखकर जंगल की ओर भागे खरीदार

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (SP) सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और एसडीओपी केसरी नंदन नायक के मार्गदर्शन में स्पेशल टीम डोंगरगढ़ और चिचोला चौकी पुलिस ने संयुक्त रूप से ढाबे की घेराबंदी कर रेड मारी। पुलिस की अचानक दस्तक देखकर मौके पर डीजल खरीदने पहुंचे कुछ लोग पीछे के रास्ते से खेत और जंगल की ओर भाग निकले।

प्लास्टिक केनों में छुपा था 62 हजार का डीजल

पुलिस ने मौके पर मुस्तैदी दिखाते हुए ढाबे की देखरेख कर रहे मैनेजर को धर दबोचा। पूछताछ में उसने अपना नाम बहादुर अली (50 वर्ष, निवासी हमीरपुर, उत्तर प्रदेश) बताया। जब ढाबा परिसर की सघन तलाशी ली गई, तो अलग-अलग जर्रीकेनों और प्लास्टिक केनों में छुपाकर रखा गया भारी मात्रा में डीजल बरामद हुआ।

जब्त की गई सामग्री का विवरण:

60-60 लीटर के दो जर्रीकेन:

कुल 120 लीटर डीजल

50-50 लीटर के तीन जर्रीकेन: कुल 150 लीटर डीजल

40-40 लीटर के चार जर्रीकेन: कुल 160 लीटर डीजल

20-20 लीटर की नौ प्लास्टिक केन: कुल 180 लीटर डीजल कुल जब्ती: 610 लीटर डीजल (अनुमानित कीमत ₹62,830) और ₹500 नगद बिक्री रकम।दस्तावेज नहीं दिखा सका मैनेजर,

मुख्य आरोपी फरार

पकड़े गए आरोपी बहादुर अली से जब पुलिस ने डीजल के भंडारण और खरीद-बिक्री से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे, तो वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका। आरोपी ने कबूल किया कि वह ढाबा संचालक अतीक खान उर्फ जुम्मन खान के यहाँ ₹15,000 महीने की पगार पर मैनेजर का काम करता है और उसी के इशारे पर इस अवैध कारोबार की देखरेख कर रहा था। पुलिस ने मैनेजर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वहीं फरार मुख्य आरोपी ढाबा संचालक अतीक खान की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।