भिलाई: खुर्सीपार में दर्दनाक सड़क हादसा, दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत में एक चालक की मौत
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
****************************
भिलाई: खुर्सीपार में दर्दनाक सड़क हादसा, दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत में एक चालक की मौत
भिलाई। नेशनल हाईवे-53 पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की जान चली गई। घटना खुर्सीपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिग्नल के पास सुबह करीब 6:15 बजे हुई, जब तेज रफ्तार के कारण दो मेटाडोर (407) आपस में टकरा गईं।अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसाजानकारी के मुताबिक, हाईवे पर आगे चल रहे एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। गति तेज होने के कारण पीछे से आ रहा ट्रक संभल नहीं पाया और सीधे सामने वाले ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीछे वाले ट्रक के केबिन के परखच्चे उड़ गए और चालक उसी में बुरी तरह फंस गया।मशक्कत के बाद निकाला गया शवहादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। केबिन में फंसे ड्राइवर को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थीं। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस की कार्रवाईनगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) छावनी, प्रशांत पैकरा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना खुर्सीपार सिग्नल के पास खड़ी एक मेटाडोर को पीछे से आ रही दूसरी मेटाडोर द्वारा टक्कर मारने के कारण हुई। खुर्सीपार पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत विवेचना की जा रही हैं।





