भिलाई में बाबा साहेब की जयंती पर भव्य मेला और महारैली कल, डॉ. अंबेडकर चौक पावर हाउस में जुटेगा जनसैलाब
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
*****************************
भिलाई में बाबा साहेब की जयंती पर भव्य मेला और महारैली कल, डॉ. अंबेडकर चौक पावर हाउस में जुटेगा जनसैलाब
भिलाई। डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को पावर हाउस स्थित डॉ. अंबेडकर चौक पर भव्य सार्वजनिक जयंती मेला महोत्सव और महारैली का आयोजन किया जाएगा। पिछले 25 वर्षों की गौरवशाली परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी दोपहर 1 बजे से आयोजित इस महोत्सव में पूरे प्रदेश के प्रतिनिधियों सहित भिलाई-दुर्ग अंचल के विभिन्न सामाजिक संगठनों, अल्पसंख्यक, बौद्ध, अनुसूचित जाति/जनजाति और पिछड़ा वर्ग के हजारों लोग शामिल होंगे।
प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति
संस्था के अध्यक्ष सुनील रामटेके ने बताया कि इस महारैली में मुख्य रूप से सांसद विजय बघेल, विधायक रिकेश सेन, पूर्व सांसद सरोज पांडेय, पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय, खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष राकेश पांडेय, विधायक देवेंद्र यादव, रायपुर संभागायुक्त महादेव कावरे, एपेक्स बैंक चेयरमैन केएन कांडे और समाजसेवी इंद्रजीत सिंह (छोटू) आदि शामिल होंगे।
आकर्षण: पंडवानी गायन और महाभोज
इस वर्ष का विशेष आकर्षण सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका पद्मश्री ऊषा बारले की प्रस्तुति होगी, जो बाबा साहेब के जीवन संघर्षों पर पंडवानी गायन करेंगी। इसके साथ ही सुगत वंदना संघ द्वारा विशाल महाभोजन दान (लंगर) का आयोजन किया जाएगा।
तैयारियां पूर्ण
महोत्सव की सफलता के लिए आयोजित बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य जांच आयोग के आयुक्त दिलीप वासनीकर, अशोक धवले, राजेश वंजारी, पार्षद चंद्रशेखर गवई, दशरथ अहिरवार, आनंद रामटेके सहित कई वरिष्ठ सदस्यों ने विचार साझा किए। कार्यक्रम में महिला शक्ति की भी बड़ी भागीदारी रहेगी, जिसमें वर्षा बागड़े, सुजाता रामटेके, सरोज बोरकर और अनीता मेश्राम जैसी प्रतिनिधि सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। रविवार को शहर के चारों दिशाओं से रैलियां निकलकर पावर हाउस चौक पर एकत्रित होंगी।





