दुर्ग: सुंदर विहार कॉलोनी में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 7 सटोरिये गिरफ्तार, करोड़ों के लेन-देन का खुलासा

 दुर्ग: सुंदर विहार कॉलोनी में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 7 सटोरिये गिरफ्तार, करोड़ों के लेन-देन का खुलासा

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*****************************

 

दुर्ग: सुंदर विहार कॉलोनी में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 7 सटोरिये गिरफ्तार, करोड़ों के लेन-देन का खुलासा

दुर्ग। महादेव ऐप और ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ दुर्ग पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में जामुल थाना पुलिस ने नालंदा स्कूल के पीछे सुंदर विहार कॉलोनी (फेस-2) स्थित एक किराए के मकान में दबिश देकर बड़े ऑनलाइन सट्टा कारोबार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से 7 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

छावनी सीएसपी प्रशांत पैकरा ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि सुंदर विहार के एक मकान में अवैध रूप से ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मकान में छापा मारा। वहां मौजूद युवक लैपटॉप और मोबाइल के जरिए ड्रैगन टाइगर, अंदर-बाहर, तीन पत्ती, टेनिस, फुटबॉल और रूलेट जैसे खेलों पर इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से दांव लगवा रहे थे।

करोड़ों का अवैध कारोबार

पुलिस की प्राथमिक जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपी रोजाना 3 से 7 लाख रुपये का लेन-देन कर रहे थे। जांच में यह भी सामने आया कि यह गिरोह अब तक करोड़ों रुपये का अवैध कारोबार कर चुका है। अवैध ट्रांजेक्शन को छिपाने के लिए आरोपी विभिन्न सिम कार्ड और ‘म्यूल बैंक खातों’ (दूसरे के नाम पर खुले खाते) का इस्तेमाल कर रहे थे।

जब्त सामग्री और गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने मौके से निम्नलिखित सामान बरामद किया है:

1 लाख रुपये नगद

16 नग मोबाइल फोन

1 नग लैपटॉप

7 बैंक पासबुक और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

पोषण निषाद

योगेश विश्वकर्मा

गौरव तिवारी

संजय जायसवाल

चुनेश निषाद

विक्रम उर्फ विक्की सिंह

उदल

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है।