रायपुर: सरकारी अफसर की पत्नी से रेप, कारोबारी गोपाल गोयल गिरफ्तार; बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम

 रायपुर: सरकारी अफसर की पत्नी से रेप, कारोबारी गोपाल गोयल गिरफ्तार; बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

******************************

 

 

रायपुर: सरकारी अफसर की पत्नी से रेप, कारोबारी गोपाल गोयल गिरफ्तार; बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक सरकारी अधिकारी की पत्नी के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई है। शहर के एक रसूखदार कारोबारी पर महिला को बंधक बनाकर उसके साथ जबरदस्ती करने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है।

बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 8 मार्च की है। आरोपी कारोबारी ने महिला को अपने कब्जे में लेकर उसे बंधक बना लिया और उसके साथ अनाचार किया। किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर पीड़िता सीधे थाने पहुंची और आपबीती सुनाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।

सेकंड हैंड गाड़ियों का कारोबारी है आरोपी

पुलिस की जांच में आरोपी की पहचान स्वर्णभूमि निवासी गोपाल गोयल के रूप में हुई है, जो सेकंड हैंड गाड़ियों के व्यापार से जुड़ा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को उसके ठिकाने से हिरासत में ले लिया है।

एट्रोसिटी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज

सिविल लाइन थाना प्रभारी यमन देवांगन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की दुष्कर्म संबंधी धाराओं के साथ-साथ अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम (एट्रोसिटी एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जांच जारी

पुलिस ने पीड़िता का मुलाहिजा (मेडिकल टेस्ट) करा लिया है और मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों और बयानों के आधार पर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।