भिलाई: सेक्टर-1 फ्लाईओवर के नीचे मिला अज्ञात युवक का शव, ऊपर से गिरने से मौत की आशंका

 भिलाई: सेक्टर-1 फ्लाईओवर के नीचे मिला अज्ञात युवक का शव, ऊपर से गिरने से मौत की आशंका

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

******************************

 

 

भिलाई: सेक्टर-1 फ्लाईओवर के नीचे मिला अज्ञात युवक का शव, ऊपर से गिरने से मौत की आशंका

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई नगर (भट्टी थाना क्षेत्र) में बुधवार रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव सेक्टर-1 स्थित मुर्गा चौक फ्लाईओवर के नीचे पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

रात 8 बजे मिली सूचना

जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 8 बजे वहां से गुजर रहे लोगों ने फ्लाईओवर के नीचे एक युवक को बेसुध हालत में देखा। पास जाकर देखने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। सूचना मिलते ही भट्टी थाना पुलिस और भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी मौके पर पहुंचे।

शिनाख्त की कोशिश जारी

मृतक युवक की उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस को युवक के पास से कोई भी मोबाइल फोन या पहचान पत्र नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के इलाकों और सोशल मीडिया के माध्यम से युवक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

हादसा या आत्महत्या? जांच में जुटी FSL टीम

घटना की गंभीरता को देखते हुए FSL (फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स) की टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि युवक की मौत फ्लाईओवर से नीचे गिरने की वजह से हुई है। हालांकि, यह हादसा है या आत्महत्या, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है।

सीएसपी का बयान

भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि “प्रथम दृष्टया यह मामला ऊंचाई से गिरने का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला अस्पताल भेज दिया गया है। मर्ग कायम कर लिया गया है और मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।”