होली पर मिलावटखोरों पर नकेल: दुर्ग जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कई प्रतिष्ठित संस्थानों से खाद्य नमूने जब्त

 होली पर मिलावटखोरों पर नकेल: दुर्ग जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कई प्रतिष्ठित संस्थानों से खाद्य नमूने जब्त

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

***************************

 

 

होली पर मिलावटखोरों पर नकेल: दुर्ग जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कई प्रतिष्ठित संस्थानों से खाद्य नमूने जब्त

दुर्ग। आगामी होली त्यौहार के मद्देनजर आम जनता को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए दुर्ग जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। कलेक्टर श्री अभिजित सिंह के सख्त निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिले के विभिन्न प्रतिष्ठित व्यापारिक संस्थानों में सघन जांच अभियान छेड़ दिया है।

इन संस्थानों पर हुई कार्रवाई

अभिहित अधिकारी श्री जितेंद्र कुमार नेले के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल ने शहर के प्रमुख मार्ट और स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान निम्नलिखित संस्थानों से नमूने लिए गए:

बिग बास्केट (भिलाई): आटा और चना दाल।

हरिओम सुपर बाजार (रिसाली): मैदा, कतली, सूजी और बेसन।

रिलायंस स्मार्ट पॉइंट: मैदा, सूजी, बेसन और बेसन के लड्डू।

श्रीजी मार्ट: पास्ता सहित अन्य संस्थानों से पनीर, दही और घी।

प्रयोगशाला भेजे गए नमूने, नोटिस जारी

जब्त किए गए सभी नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेज दिया गया है। निरीक्षण के दौरान महमरा स्थित ‘बलका एग्रीकल्चर व फूड्स’ की भी जांच की गई। वहीं, जिन संस्थानों के पास अनिवार्य दस्तावेज जैसे मेडिकल सर्टिफिकेट, पेस्ट कंट्रोल रिपोर्ट या फोस्टेक प्रशिक्षण प्रमाण पत्र नहीं मिले, उन्हें विभाग द्वारा ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया गया है।

कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होते ही यदि किसी भी खाद्य पदार्थ में मिलावट की पुष्टि होती है, तो खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत संबंधित संस्थानों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। प्रशासन की इस सक्रियता से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है।