नगर पालिका पार्षद टी ज्योति ने प्रदेश के ‘ऐतिहासिक बजट’ का किया स्वागत; मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का जताया आभार
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
********************************
नगर पालिका पार्षद टी ज्योति ने प्रदेश के ‘ऐतिहासिक बजट’ का किया स्वागत; मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का जताया आभार
दल्ली राजहरा,छत्तीसगढ़ बालोद जिले के दल्ली राजहरा नगर पालिका पार्षद टी ज्योति ने छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत वार्षिक बजट को राज्य के सर्वांगीण और समावेशी विकास की दिशा में एक ‘मजबूत और दूरदर्शी दस्तावेज’ बताया है। इस ऐतिहासिक बजट की सराहना करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का अभिनंदन किया।
पार्षद टी ज्योति ने बजट की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह बजट केवल एक वित्तीय आंकड़ा नहीं, बल्कि ‘संकल्प की भावना’ पर आधारित छत्तीसगढ़ के भविष्य का रोडमैप है। उन्होंने कहा कि इसमें शिक्षा, कौशल विकास, आधारभूत संरचना, आजीविका और सामाजिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को सशक्त करने के लिए ठोस प्रावधान किए गए हैं।
उन्होंने आगे कहा, “यह बजट गरीब, किसान, युवा और महिलाओं (ज्ञान – GYAN) के उत्थान को समर्पित है। इससे न केवल रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, बल्कि राज्य की आर्थिक व्यवस्था को भी नई गति मिलेगी।” टी ज्योति ने विश्वास जताया कि ‘नीति से परिणाम तक’ की स्पष्ट सोच के साथ लाया गया यह बजट छत्तीसगढ़ को तेजी से प्रगति और आत्मनिर्भरता की ओर ले जाएगा।





