खेत में खून से लथपथ मिली किसान की लाश, सिर पर चोट के निशान देख हत्या की आशंका; जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम

 खेत में खून से लथपथ मिली किसान की लाश, सिर पर चोट के निशान देख हत्या की आशंका; जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

 

*******************************

 

 

खेत में खून से लथपथ मिली किसान की लाश, सिर पर चोट के निशान देख हत्या की आशंका; जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम

दुर्ग। जिले के रानीतराई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केसरा में रविवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक 50 वर्षीय किसान का शव उसके ही खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक की पहचान गांव के ही निवासी अमरसिंह साहू के रूप में की गई है। शरीर और सिर पर मिले गंभीर चोट के निशानों को देखते हुए पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है।

ग्रामीणों ने देखा शव, पुलिस को दी सूचना

जानकारी के मुताबिक, अमरसिंह साहू रोज की तरह अपने खेत गए हुए थे। दोपहर के समय जब ग्रामीणों की नजर खेत में पड़े उनके अचेत शरीर पर पड़ी, तो हड़कंप मच गया। पास जाकर देखने पर पता चला कि उनकी मौत हो चुकी है। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों और रानीतराई थाना पुलिस को दी।

फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर घटनास्थल को सुरक्षित किया। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया। शुरुआती जांच में पुलिस को किसान के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किए जाने के निशान मिले हैं, जो हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम (PM) के लिए भेज दिया है। रानीतराई पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल, पुलिस गांव वालों और परिजनों से पूछताछ कर पुराने विवाद या रंजिश के पहलुओं को खंगाल रही है।