रफ़्तार का कहर: रायपुर-महासमुंद मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो सगे भाइयों समेत 3 युवकों की मौत

 रफ़्तार का कहर: रायपुर-महासमुंद मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो सगे भाइयों समेत 3 युवकों की मौत

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

 

****************************

 

रफ़्तार का कहर: रायपुर-महासमुंद मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो सगे भाइयों समेत 3 युवकों की मौत

आरंग (रायपुर)। राजधानी रायपुर से सटे रायपुर-महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक रफ़्तार का जानलेवा तांडव देखने को मिला। आरंग नदी के पास एक अनियंत्रित टाटा विस्टा कार डिवाइडर और लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

डिवाइडर चीरते हुए पलटी कार

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। चश्मदीदों ने बताया कि वाहन की गति बहुत तेज थी। आरंग नदी के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर लोहे की मजबूत रेलिंग को उखाड़ते हुए सड़क किनारे जा गिरी।

इनकी हुई मौत, एक गंभीर

हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान हर्ष देवांगन, राहुल देवांगन और थानू सतनामी के रूप में हुई है। मृतकों में हर्ष और राहुल सगे भाई थे। सभी की उम्र महज 20 से 22 वर्ष के बीच थी। हादसे में चौथा युवक मिथलेश धीवर गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है।

परिजनों में मचा कोहराम

सूचना मिलते ही आरंग थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार और चालक का नियंत्रण खोना है। एक ही परिवार के दो चिराग बुझने से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।