बाराद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 65 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ महिला कोचिया गिरफ्तार, भेजी गई जेल

 बाराद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 65 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ महिला कोचिया गिरफ्तार, भेजी गई जेल

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*****************************

 

बाराद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 65 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ महिला कोचिया गिरफ्तार, भेजी गई जेल

बाराद्वार/सक्ती:सक्ती जिले में अवैध नशीले पदार्थों और जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बाराद्वार पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के सख्त निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल व एसडीओपी श्रीमती भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में बाराद्वार पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई की है।

65 लीटर शराब जब्त

थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर ग्राम डुमरपारा में टीम बनाकर रेड की कार्रवाई की गई। इस दौरान आरोपिया भगवती बंजारे (40 वर्ष), पिता संतोष बंजारे, निवासी डुमरपारा के कब्जे से भारी मात्रा में यानी 65 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। जब्त की गई शराब की कुल कीमत लगभग 6,500 रुपये आंकी गई है।

आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

पुलिस ने आरोपिया के विरुद्ध अपराध क्रमांक 58/26 दर्ज कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की है। अवैध शराब तस्करी के मामले में आरोपिया को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

टीम का योगदान

इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक नरेन्द्र यादव, प्रधान आरक्षक मनीष राजपूत, प्रधान आरक्षक अयुब खान, महिला प्रधान आरक्षक श्यामा जायसवाल और आरक्षक योगेश राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।