छत्तीसगढ़: कांकेर में खेल के मैदान से उठी अर्थी, वॉलीबॉल खेलने के बाद SSB जवान की हार्ट अटैक से मौत

 छत्तीसगढ़: कांकेर में खेल के मैदान से उठी अर्थी, वॉलीबॉल खेलने के बाद SSB जवान की हार्ट अटैक से मौत

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*********************************

 

 

छत्तीसगढ़: कांकेर में खेल के मैदान से उठी अर्थी, वॉलीबॉल खेलने के बाद SSB जवान की हार्ट अटैक से मौत

कांकेर ,छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है, जहां नक्सल मोर्चे पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) के एक जवान की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शहीद जवान नवीन कुमार अंतागढ़ के गोड़बिनापाल कैंप में 28वीं वाहिनी में पदस्थ थे।

खेल के तुरंत बाद बिगड़ी तबीयत

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम जवान नवीन कुमार कैंप के मैदान में अन्य साथियों के साथ वॉलीबॉल खेल रहे थे। खेल खत्म होने के मात्र 5 मिनट बाद ही उन्होंने सीने में तेज दर्द की शिकायत की। साथी जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तत्काल अंतागढ़ अस्पताल पहुँचाया, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक तौर पर मौत का कारण दिल का दौरा (हार्ट अटैक) माना जा रहा है।

दिल्ली के रहने वाले थे नवीन

जवान नवीन कुमार मूल रूप से दिल्ली के निवासी थे। इस अचानक हुई अनहोनी से कैंप में मातम पसरा हुआ है। पुलिस और SSB के अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम और सभी विभागीय औपचारिकताओं को पूरा कर लिया गया है। सम्मान के साथ उनके पार्थिव शरीर को उनके गृह ग्राम दिल्ली भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

देश की सेवा में तैनात एक युवा जवान के इस तरह अचानक चले जाने से सुरक्षा बलों और उनके परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।