रायपुर पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: शहडोल गैंग से जुड़ी दो महिला तस्कर गिरफ्तार, 10 किलो गांजा बरामद

 रायपुर पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: शहडोल गैंग से जुड़ी दो महिला तस्कर गिरफ्तार, 10 किलो गांजा बरामद

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

***************************

 

रायपुर पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: शहडोल गैंग से जुड़ी दो महिला तस्कर गिरफ्तार, 10 किलो गांजा बरामद

रायपुर: राजधानी में नशे के काले कारोबार के खिलाफ रायपुर पुलिस का ‘हंटर’ लगातार चल रहा है। ताज़ा मामले में पश्चिम डिवीजन और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) की संयुक्त टीम ने टिकरापारा इलाके में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महिला नशा तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इनके पास से 10 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है।

मुखबिर की सूचना पर भाठागांव में घेराबंदी

पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि टिकरापारा थाना क्षेत्र के रावणभाठा मैदान (भाठागांव) के पास दो संदिग्ध महिलाएं भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर किसी ग्राहक की तलाश में खड़ी हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीसीपी (क्राइम) स्मृतिक राजनाला और डीसीपी (पश्चिम) संदीप कुमार पटेल के निर्देश पर विशेष टीम ने तत्काल इलाके की घेराबंदी की और संदेह के आधार पर दो युवतियों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके बैग से गांजे की खेप बरामद हुई।

शहडोल गैंग से तार, अंतर्राज्यीय नेटवर्क का खुलासा

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खिलेश्वरी वर्मा (18 वर्ष, निवासी भनपुरी, रायपुर) और इसरत बानो (21 वर्ष, निवासी शहडोल, मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। पूछताछ में पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिली है कि आरोपी इसरत बानो मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के एक अंतर्राज्यीय नशा तस्करी गिरोह की सक्रिय सदस्य है। पुलिस अब इनके ‘फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज’ की जांच कर रही है ताकि यह पता चल सके कि रायपुर में नशे की यह खेप किसे सप्लाई की जानी थी।

मिशन 2026: दो महीनों में 30 तस्कर सलाखों के पीछे

रायपुर पुलिस का नशा मुक्ति अभियान साल 2026 में पूरी आक्रामकता के साथ जारी है। इस साल के शुरुआती दो महीनों के आंकड़े पुलिस की सक्रियता को दर्शाते हैं:

कुल दर्ज प्रकरण: 14 (गांजा तस्करी)

कुल गिरफ्तारियां: 30 आरोपी जेल भेजे गए।

कुल जब्ती: 141.768 किलोग्राम गांजा।

कुल रिकवरी: 2 लाख कैश, 2 कार और 6 मोबाइल (कुल कीमत ₹83 लाख से अधिक)।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में नशे के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने तक यह अभियान जारी रहेगा।