कोरबा: बाड़ी के गोबर गैस टैंक में मिला 2 साल के मासूम का शव, दादा के पास छोड़कर तमिलनाडु गए थे माता-पिता

 कोरबा: बाड़ी के गोबर गैस टैंक में मिला 2 साल के मासूम का शव, दादा के पास छोड़कर तमिलनाडु गए थे माता-पिता

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

****************************

 

 

कोरबा: बाड़ी के गोबर गैस टैंक में मिला 2 साल के मासूम का शव, दादा के पास छोड़कर तमिलनाडु गए थे माता-पिता

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले अंतर्गत दर्री थाना क्षेत्र के बरेलीमुंडा गोपालपुर गांव में मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक 2 साल के मासूम बच्चे, हर्ष कंवर का शव उसके अपने ही घर की बाड़ी में स्थित एक बंद पड़े गोबर गैस टैंक में बरामद हुआ।

घर से अचानक लापता हुआ था मासूम

जानकारी के मुताबिक, बरेलीमुंडा निवासी प्रमोद कंवर का पोता हर्ष सोमवार को अपने दादा के साथ घर पर ही था। इसी दौरान वह अचानक रहस्यमयी ढंग से लापता हो गया। परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बच्चे का कहीं पता नहीं चला। थक-हारकर दादा प्रमोद कंवर ने सोमवार को ही दर्री थाना पहुंचकर पोते की गुमशुदगी की सूचना दी।

पुलिस की तलाश में टैंक के अंदर मिला शव

सूचना मिलने पर मंगलवार सुबह दर्री पुलिस टीम गांव पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घर के आंगन में स्थित कुएं और आसपास की झाड़ियों में सघन तलाशी ली। इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर बाड़ी में बने गोबर गैस टैंक पर पुलिस की नजर गई। टैंक बंद था, लेकिन उसका चैंबर खुला हुआ था और उसमें पानी भरा था। संदेह होने पर ग्रामीणों की मदद से जब पानी खाली कराया गया, तो मासूम हर्ष का शव अंदर पाया गया।

माता-पिता गए थे बाहर कमाने-खाने

बताया जा रहा है कि हर्ष के पिता लक्ष्मी कंवर और मां कुछ दिन पहले ही मजदूरी के लिए तमिलनाडु गए हैं। वे अपने इकलौते बेटे हर्ष को दादा के पास छोड़ गए थे। बच्चे की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस की कार्रवाई जारी

इस मामले में कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि सोमवार को बच्चे के गुम होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने आज शव बरामद कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।