राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर TOPB रोकथाम अभियान के तहत 3 संदिग्ध गिरफ्तार, GRP ने दर्ज किया मामला
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
*****************************
राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर TOPB रोकथाम अभियान के तहत 3 संदिग्ध गिरफ्तार, GRP ने दर्ज किया मामला
राजनांदगांव:रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा यात्रियों की सुरक्षा और चोरी की घटनाओं (TOPB) पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान राजनांदगांव स्टेशन पर बड़ी सफलता मिली है। दिनांक 15 फरवरी 2026 की दरमियानी रात, पोस्ट प्रभारी निरीक्षक तरुणा साहू के नेतृत्व में आरपीएफ और मंडल टास्क टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर 01 से तीन संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया।
सघन चेकिंग के दौरान धरे गए आरोपी
रात करीब 12:00 बजे, जब स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ थी, तब सउनि डी.एल. दवना, प्र.आ. एस.के. मिश्रा, और राजेंद्र रायकवार ने टास्क टीम के सदस्यों (आर.सी. कटरे व वी.के. कुशवाहा) के साथ संदिग्ध अवस्था में घूम रहे तीन युवकों को देखा। पूछताछ करने पर आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई:
सचिन (20 वर्ष), निवासी: कातुल बोर्ड, दुर्ग।
विजय (36 वर्ष), निवासी: बिल्हा, बिलासपुर।
आकाश (24 वर्ष), निवासी: ग्रीन चौक, दुर्ग।
बिना टिकट और संदिग्ध आचरण
तलाशी के दौरान उक्त व्यक्तियों के पास न तो कोई वैध रेल टिकट मिला और न ही वे अपनी मौजूदगी का कोई संतोषजनक कारण बता सके। यात्रियों के सामान पर नजर रखने और संदिग्ध आचरण के कारण इन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया गया।
GRP को सुपुर्द, कानूनी कार्रवाई शुरू
आरपीएफ टीम ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद तीनों आरोपियों को जीआरपी डोंगरगढ़ के सुपुर्द कर दिया। जीआरपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध क्रमांक 03/2026 के तहत धारा 170, 126, और 135(3) BNSS के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है।
आरपीएफ अधिकारियों का कहना है कि स्टेशनों पर अपराधियों के मंसूबों को नाकाम करने के लिए इस तरह के औचक निरीक्षण और अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।





