बेमेतरा पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, ₹1.69 लाख का मशरूका बरामद
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
****************************
बेमेतरा पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, ₹1.69 लाख का मशरूका बरामद
बेमेतरा, पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के कुशल निर्देशन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी कंडरका पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चोरी के एक मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से नकदी और जेवरात बरामद किए हैं।
मामले का विवरण:
ग्राम गुधेली में हुई चोरी की घटना के बाद संदेह के आधार पर महेश श्रीवास (30 वर्ष), निवासी गुधेली को हिरासत में लिया गया। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।
बरामदगी और कार्यवाही:
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने निम्नलिखित सामग्री जब्त की है:
नगद राशि: 87,500 रुपये।
चांदी के जेवरात: 17 तोला करधन (कीमत लगभग 34,000/- रुपये)।
सोने के जेवरात: एक जोड़ी सोने की खुटी, 04 ग्राम (कीमत लगभग 48,000/- रुपये)।
कुल मशरूका: लगभग 1,69,500 रुपये।
गिरफ्तारी:
आरोपी महेश श्रीवास, पिता रामानंद श्रीवास को चौकी कंडरका (थाना बेरला) पुलिस द्वारा दिनांक 15.02.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
बेमेतरा पुलिस की इस तत्परता ने क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त कर दिए हैं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।





