बेमेतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सट्टा खिलाते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, नगद और सट्टा-पट्टी बरामद

 बेमेतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सट्टा खिलाते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, नगद और सट्टा-पट्टी बरामद

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

****************************

 

बेमेतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सट्टा खिलाते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, नगद और सट्टा-पट्टी बरामद

बेमेतरा, पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के कुशल निर्देशन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और सफलता हाथ लगी है।

साइबर सेल और थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा की संयुक्त टीम ने सट्टेबाजी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मामले का विवरण:

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वार्ड क्रमांक 15 में अवैध रूप से सट्टे का कारोबार संचालित किया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मोहम्मद सलीम (पिता शेख अल्लाउद्दीन, उम्र 58 वर्ष) को पकड़ा।

जब्ती और कानूनी कार्रवाई:

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 2,920/- रुपये नगद, सट्टा-पट्टी और पेन बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

बेमेतरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों और नशे के कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आने वाले दिनों में ऐसी कार्रवाइयां और तेज की जाएंगी।