धमतरी में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और कार की जोरदार भिड़ंत, 3 CRPF जवानों समेत 4 की मौत

 धमतरी में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और कार की जोरदार भिड़ंत, 3 CRPF जवानों समेत 4 की मौत

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*****************************

 

धमतरी में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और कार की जोरदार भिड़ंत, 3 CRPF जवानों समेत 4 की मौत

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी स्थित खपरी बायपास पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें कार सवार तीन सीआरपीएफ (CRPF) जवानों और चालक समेत कुल चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब बस्तर से लौट रही एक डिजायर कार और ट्रक के बीच आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई।


हादसे का मंजर और पुलिस की कार्रवाई
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जगदलपुर बटालियन से आ रही कार की रफ्तार और टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि दो जवानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि दो अन्य की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान हुई।


रेस्क्यू ऑपरेशन और उपचार
घटना की सूचना मिलते ही वरदान परमार्थ एम्बुलेंस सेवा के सदस्य शिवा प्रधान, डुमन साहू और हेमंत प्रधान तत्काल मौके पर पहुंचे। टीम ने काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे शवों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। इस दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में उपचार जारी है।


शिनाख्त की प्रक्रिया जारी
मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस फिलहाल मृतकों के परिजनों और संबंधित बटालियन से संपर्क कर रही है ताकि आधिकारिक तौर पर नाम की पुष्टि की जा सके। प्रारंभिक जांच में भारी वाहन की तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है।