राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अंकिता शर्मा ने किया हथियारों के साथ 7 बदमाशों का पर्दाफाश

 राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अंकिता शर्मा ने किया हथियारों के साथ 7 बदमाशों का पर्दाफाश

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

****************************

 

 

राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अंकिता शर्मा ने किया हथियारों के साथ 7 बदमाशों का पर्दाफाश

राजनांदगांव। शहर में दहशत फैलाने वाले शातिर गुंडों के खिलाफ राजनांदगांव पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने पिस्टल और कट्टे की नोक पर लोगों को धमकाने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपियों में दो धमतरी के निवासी भी शामिल हैं।

कब्रिस्तान के पास दे रहे थे दबिश

पुलिस को सूचना मिली थी कि शंकरपुर स्थित डब्बा मैदान कब्रिस्तान के पास शिवम सिन्हा उर्फ चार्ली अपने तीन साथियों के साथ पिस्टल और कट्टा लहराकर स्थानीय लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर चारों युवकों—शिवम सिन्हा, दिगंबर साहू उर्फ छोटू, सेवक कश्यप उर्फ डाला और गुंजेश वर्मा उर्फ शिवा को धर दबोचा।

भारी मात्रा में हथियार बरामद

तलाशी के दौरान आरोपी शिवम सिन्हा के पास से एक पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुआ, वहीं दिगंबर साहू के पास से एक देसी कट्टा मिला। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने धमतरी के गोकुलपुर निवासी उमेश साहू उर्फ बठालू और जतीनदास मानिकपुरी को भी हथियार बेचे थे।

धमतरी से भी हुई गिरफ्तारी

राजनांदगांव पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए धमतरी में दबिश दी और उमेश साहू व जतीनदास को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार बरामद किए। एसपी अंकिता शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सभी 7 आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।