विधानसभा थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ने ली तीन जिंदगियां, इलाके में मातम

 विधानसभा थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ने ली तीन जिंदगियां, इलाके में मातम

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

******************************

 

विधानसभा थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ने ली तीन जिंदगियां, इलाके में मातम

 

रायपुर: राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार देर रात विधानसभा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जहां दो तेज रफ्तार बाइकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण दुर्घटना में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।

आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। मृतकों की पहचान टेकारी निवासी भोजराज विश्वकर्मा, उनकी पत्नी प्यारी बाई विश्वकर्मा और मांढर निवासी शुभम यादव के रूप में हुई है। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

सूचना मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में घायल एक अन्य व्यक्ति को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। देर रात हुई इस घटना ने एक बार फिर शहर की सड़कों पर बेलगाम दौड़ते वाहनों और यातायात सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।