महासमुंद: सरायपाली में ANTF और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो गांजे के साथ महाराष्ट्र के तस्करों सहित 4 गिरफ्तार
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
****************************
महासमुंद: सरायपाली में ANTF और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो गांजे के साथ महाराष्ट्र के तस्करों सहित 4 गिरफ्तार
सरायपाली: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो वाहन से 11 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 5.5 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुटका चौक के पास घेराबंदी
पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि ग्राम पुटका से एक सिल्वर रंग की बोलेरो (CG 10 FA 5434) में गांजा भरकर सरायपाली की ओर ले जाया जा रहा है। इस इनपुट पर कार्रवाई करते हुए नेशनल हाईवे 53 पर स्थित ग्राम पुटका चौक के पास नाकाबंदी की गई। संदिग्ध वाहन के रुकते ही तलाशी ली गई, जिसमें पिछली सीट पर प्लास्टिक की बोरियों में छिपाकर रखा गया 11 किलो गांजा बरामद हुआ।
महाराष्ट्र और महासमुंद के तस्कर गिरफ्तार
इस तस्करी मामले में पुलिस ने कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो गांजे की खेप को महाराष्ट्र खपाने की तैयारी में थे:
उमेश गोरे (23 वर्ष, पुणे, महाराष्ट्र)
विशाल भाऊ (21 वर्ष, औरंगाबाद, महाराष्ट्र)
मो. हबीब (45 वर्ष, छोटे टेमरी, महासमुंद)
जेहरू कुलदीप (76 वर्ष, पुटका, महासमुंद)
वाहन और मोबाइल जब्त, आरोपी जेल भेजे गए
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजे के अलावा तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।












