मिशन 2026: नक्सलवाद के खात्मे का रोडमैप तैयार करने रायपुर पहुंचे अमित शाह, बस्तर के ‘पंडुम महोत्सव’ में होंगे शामिल

 मिशन 2026: नक्सलवाद के खात्मे का रोडमैप तैयार करने रायपुर पहुंचे अमित शाह, बस्तर के ‘पंडुम महोत्सव’ में होंगे शामिल

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

***************************

 

मिशन 2026: नक्सलवाद के खात्मे का रोडमैप तैयार करने रायपुर पहुंचे अमित शाह, बस्तर के ‘पंडुम महोत्सव’ में होंगे शामिल

रायपुर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को अपने तीन दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने उनका आत्मीय स्वागत किया। बीते दो महीनों में शाह का यह दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा है, जिसे सुरक्षा और रणनीतिक लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

नक्सलवाद के खात्मे के लिए ‘अंतिम प्रहार’ की तैयारी

अमित शाह का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब केंद्र सरकार द्वारा तय की गई नक्सलवाद उन्मूलन की समयसीमा (डेडलाइन) नजदीक आ रही है। शाह ने खुद 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य रखा है। इस समयसीमा में अब महज 52 दिन शेष हैं। दौरे के दौरान शाह नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा करेंगे और केंद्र सरकार की आगामी रणनीति को लेकर सुरक्षा बलों व राज्य सरकार के आला अधिकारियों के साथ अहम बैठकें करेंगे।

बस्तर में ‘पंडुम महोत्सव’ में होंगे शामिल

अपने प्रवास के दौरान गृहमंत्री बस्तर भी जाएंगे, जहां वे स्थानीय ‘पंडुम महोत्सव’ के समापन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यह कार्यक्रम सांस्कृतिक होने के साथ-साथ बस्तर के स्थानीय समुदायों के बीच सरकार की पहुंच और विश्वास बहाली की कोशिश के रूप में भी देखा जा रहा है।

दो महीने में दूसरा दौरा

इससे पहले अमित शाह 28 से 30 नवंबर तक नवा रायपुर स्थित IIM परिसर में आयोजित 60वें DGP-IGP सम्मेलन में शामिल हुए थे। लगातार हो रहे इन दौरों से यह स्पष्ट है कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ में नक्सली समस्या के स्थायी समाधान के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही है। शाह की इस यात्रा से सुरक्षा बलों के मनोबल को बढ़ाने और जमीनी स्तर पर ऑपरेशंस को और तेज करने की उम्मीद है।