राजनांदगांव पुलिस की शराब तस्करों पर स्ट्राइक: बसंतपुर पुलिस ने 48 पौवा देशी शराब के साथ 2 कोचियों को दबोचा

 राजनांदगांव पुलिस की शराब तस्करों पर स्ट्राइक: बसंतपुर पुलिस ने 48 पौवा देशी शराब के साथ 2 कोचियों को दबोचा

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

**************************

राजनांदगांव पुलिस की शराब तस्करों पर स्ट्राइक: बसंतपुर पुलिस ने 48 पौवा देशी शराब के साथ 2 कोचियों को दबोचा

राजनांदगांव: जिले में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बसंतपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घेराबंदी कर दो शातिर शराब कोचियों को गिरफ्तार किया है, जो मोटरसाइकिल के जरिए अवैध शराब की सप्लाई कर रहे थे।

नंदई कुआं चौक के पास हुई कार्रवाई

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए बसंतपुर पुलिस ने नंदई कुआं चौक निवासी अविनाश उर्फ मोनू गुप्ता (34 वर्ष) और सूरज जांगड़े (32 वर्ष) को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 48 पौवा देशी मदिरा मसाला बरामद की गई। पुलिस ने शराब के साथ-साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही जुपिटर मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है।

आबकारी एक्ट के तहत जेल दाखिल

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब कोचियों के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।