दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पदमनगर में धर्म परिवर्तन कराते दो महिलाएं पकड़ी गईं, ‘छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम’ के तहत केस दर्ज

 दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पदमनगर में धर्म परिवर्तन कराते दो महिलाएं पकड़ी गईं, ‘छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम’ के तहत केस दर्ज

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

****************************

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पदमनगर में धर्म परिवर्तन कराते दो महिलाएं पकड़ी गईं, ‘छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम’ के तहत केस दर्ज

भिलाई/दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत पदमनगर चरोदा में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
बीमारी और गरीबी दूर करने का दिया लालच
प्रार्थिया रुखमणी पाण्डेय, जो कि घरेलू कामकाज करती हैं, ने पुलिस को बताया कि 25 जनवरी (रविवार) को उनके घर दो अज्ञात महिलाएं पहुंची थीं। उन्होंने प्रार्थिया को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देते हुए ईसाई धर्म अपनाने के लिए कहा। महिलाओं का दावा था कि धर्म बदलने से उनकी बीमारियां ठीक हो जाएंगी और उन्हें आर्थिक सहायता भी मिलेगी। हालांकि, उस समय प्रार्थिया ने मना कर दिया और वे महिलाएं वहां से चली गईं।


दोबारा दबाव बनाने पर फूटा गुस्सा
1 फरवरी (रविवार) को आरोपी महिलाएं फिर से रुखमणी के घर पहुंचीं। इस बार उन्होंने बाइबिल पढ़ने, इलाज कराने और बेटी की शादी में मदद करने का लालच देते हुए धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाना शुरू किया। प्रार्थिया और उनके परिजनों ने इसका कड़ा विरोध किया और दोनों महिलाओं को पकड़कर पुलिस को सूचना दे दी।


पुलिस की कार्रवाई
पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने प्रार्थिया की लिखित शिकायत पर आरोपी सारिका डाडिंगे (निवासी खुर्सीपार) और प्रियंका साईमन (निवासी कुम्हारी) के खिलाफ छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम और बीएनएस की धारा 299 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है।