बिलासपुर: हैप्पी स्ट्रीट पर खूनी खेल, पुराने विवाद में युवक की सरेआम चाकू गोदकर हत्या

 बिलासपुर: हैप्पी स्ट्रीट पर खूनी खेल, पुराने विवाद में युवक की सरेआम चाकू गोदकर हत्या

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*****************************

 

 

बिलासपुर: हैप्पी स्ट्रीट पर खूनी खेल, पुराने विवाद में युवक की सरेआम चाकू गोदकर हत्या

बिलासपुर। न्यायधानी के सबसे व्यस्ततम इलाकों में शुमार शनिचरी बाजार स्थित ‘हैप्पी स्ट्रीट’ शनिवार को खून से लाल हो गई। पुराने विवाद को लेकर एक युवक पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। सरेराह हुई इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

पुरानी रंजिश बनी मौत का कारण

मृतक की पहचान सानू उर्फ अमन खान के रूप में हुई है। चश्मदीदों के मुताबिक, हमलावर ने अमन पर चाकू से कई वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन घाव इतने गहरे थे कि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई और फरार आरोपी

सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें जुटी हुई हैं।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी के भागने के रूट का पता चल सके। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल, पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।