अमर शहीदों की स्मृति में कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
***************************
अमर शहीदों की स्मृति में कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
दुर्ग: भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की पावन स्मृति में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर उपस्थित सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के नेतृत्व में प्रशासन के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर देश के वीर सपूतों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्र के प्रति उनके बलिदान को याद करते हुए अधिकारियों ने देश सेवा का संकल्प दोहराया।
इसी कड़ी में, जिला पंचायत के सभाकक्ष में भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहाँ मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) श्री बजरंग दुबे सहित जिला पंचायत के सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीदों को अपनी कृतज्ञता प्रकट की और उन्हें याद किया।












