सिरपुर महोत्सव 2026: दक्षिण कोरियाई विशेषज्ञों और बौद्ध विद्वानों के संग अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकेगी ऐतिहासिक नगरी

 सिरपुर महोत्सव 2026: दक्षिण कोरियाई विशेषज्ञों और बौद्ध विद्वानों के संग अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकेगी ऐतिहासिक नगरी

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*****************************

 

 

सिरपुर महोत्सव 2026: दक्षिण कोरियाई विशेषज्ञों और बौद्ध विद्वानों के संग अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकेगी ऐतिहासिक नगरी

महासमुंद। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और पुरातात्विक नगरी सिरपुर एक बार फिर वैश्विक आकर्षण का केंद्र बनने जा रही है। 1 से 3 फरवरी तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय ‘सिरपुर महोत्सव’ को इस वर्ष और भी भव्य स्वरूप दिया गया है। इस आयोजन की सबसे खास बात यह है कि इसमें न केवल देश के विभिन्न हिस्सों से, बल्कि दक्षिण कोरिया से भी इतिहास और संस्कृति के दिग्गज शामिल होने पहुंच रहे हैं।

महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के अनुसार, सिरपुर की अंतरराष्ट्रीय पहचान को और सुदृढ़ करने के लिए दक्षिण कोरिया से विशेष रूप से प्रो. जंग संगीर, किम डांग ग्वी, डॉ. ली ची रैन और एन नाजियम को आमंत्रित किया गया है। इन विशेषज्ञों की उपस्थिति से सिरपुर के प्राचीन इतिहास और बौद्ध कालीन संस्कृति पर वैश्विक दृष्टिकोण साझा किया जा सकेगा।

बौद्ध विद्वानों का होगा समागम

महोत्सव में धार्मिक और आध्यात्मिक विमर्श को नई ऊंचाइयां देने के लिए नागपुर से दीक्षा भूमि स्मारक समिति के अध्यक्ष भदंत आर्य नागार्जुन सुरई ससाई जी और कर्नाटक से भदंत प्रज्ञा बोधि थेरो ने अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कर दी है। देश के विभिन्न कोनों से आने वाले आर्य और विद्वान सिरपुर की समृद्ध बौद्ध विरासत पर अपने शोधपूर्ण विचार साझा करेंगे।

सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड का तड़का

इतिहास और अध्यात्म के संगम के साथ-साथ पर्यटकों के मनोरंजन के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। महोत्सव की तीनों शाम रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी होंगी, जिसमें बॉलीवुड कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

यह त्रि-दिवसीय आयोजन सिरपुर की प्राचीन सभ्यता, कला और पर्यटन को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर एक नई और सशक्त पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा।