भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा महासमुंद में नई नियुक्तियां: योगेश कश्यप को आईटी सेल और देवचंद भोई को जिला कार्यकारिणी की जिम्मेदारी
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
***************************
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा महासमुंद में नई नियुक्तियां: योगेश कश्यप को आईटी सेल और देवचंद भोई को जिला कार्यकारिणी की जिम्मेदारी
महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सांगठनिक विस्तार के तहत महासमुंद जिले में कहार (भोई) समाज के दो सक्रिय कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा की अनुमति और भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ऐत राम साहू की अनुशंसा पर यह नियुक्तियां की गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार, योगेश कुमार कश्यप को ओबीसी मोर्चा में जिला आईटी सेल सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है, वहीं देवचंद भोई (कहार) को जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
इन नियुक्तियों के पश्चात दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ऐत राम साहू और ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री पवन पटेल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया। जिला अध्यक्ष श्री साहू और श्री पवन पटेल ने दोनों पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं दीं और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने के निर्देश दिए।





