जगदलपुर में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

 जगदलपुर में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*****************************

 

 

जगदलपुर में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

जगदलपुर: कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आसना चौक के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में से एक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे रायपुर रेफर किया गया है, वहीं दूसरे का इलाज मेकाज (डिमरापाल अस्पताल) में जारी है।

दर्शन कर लौट रहे थे युवक

कोतवाली थाना प्रभारी भोला सिंह राजपूत ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कोंडागांव जिले के बनियागांव निवासी तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर दंतेवाड़ा स्थित मां दंतेश्वरी के दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद वापस लौटते समय आसना चौक के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार ढंग से टकरा गई।

हादसे में दो की गई जान

इस भीषण टक्कर में बनियागांव निवासी जागेश्वर (25 वर्ष) और राम (25 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में जागेश्वर और राम के साथ मौजूद तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार युवक को भी गंभीर चोटें आई हैं।

परिजनों को दी गई सूचना

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।