रायपुर: हुलिया बदलकर फरारी काट रहा हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर पेश, SC के आदेश पर मिली है अंतरिम राहत

 रायपुर: हुलिया बदलकर फरारी काट रहा हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर पेश, SC के आदेश पर मिली है अंतरिम राहत

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

****************************

 

 

रायपुर: हुलिया बदलकर फरारी काट रहा हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर पेश, SC के आदेश पर मिली है अंतरिम राहत

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रोहित सिंह तोमर रविवार को अचानक पुरानी बस्ती थाने पहुंचा। लंबे समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर और हुलिया बदलकर फरारी काट रहे रोहित की गिरफ्तारी पर फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा रखी है। इसी अदालती आदेश के परिपालन में वह स्वयं पुलिस के सामने पेश हुआ।

सुप्रीम कोर्ट से मिली है अंतरिम राहत

पुलिस सूत्रों के अनुसार, रोहित सिंह तोमर गिरफ्तारी के डर से काफी समय से अंडरग्राउंड था। फरारी के दौरान उसने पुलिस को चकमा देने के लिए अपना हुलिया भी पूरी तरह बदल लिया था। हाल ही में उसे सुप्रीम कोर्ट से गिरफ्तारी पर अंतरिम राहत मिली है। शीर्ष अदालत के निर्देशों का पालन करते हुए वह पुरानी बस्ती थाना पहुंचा। फिलहाल कानूनी अड़चनों के कारण पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकती, लेकिन उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

आधा दर्जन मामलों में पुलिस ने की पूछताछ

रोहित के थाने पहुंचते ही पुलिस ने उसके खिलाफ दर्ज करीब आधा दर्जन आपराधिक मामलों को लेकर फाइल खोल दी है। उसकी बहन रूबी तोमर से पूछताछ के बाद अब भाई रोहित से पुलिस सवाल-जवाब कर रही है।

फरारी के दौरान की गतिविधियों पर सवाल

पुलिस की पूछताछ का मुख्य केंद्र उसकी फरारी की अवधि रही। पुलिस ने रोहित से पूछा कि वह इतने समय तक कहां छिपा था, उसे संरक्षण किसने दिया और हुलिया बदलकर रहने के पीछे उसकी क्या योजना थी? पुलिस उन संपर्कों की भी जांच कर रही है जिन्होंने फरारी के दौरान उसकी मदद की थी।

फिलहाल, पुलिस सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के तहत अपनी जांच आगे बढ़ा रही है और रोहित के बयानों को दर्ज किया जा रहा है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।