वार्ड 20 की सूरत बदलने की कवायद: लोहिया चौक पर नई लाइटें और पेंट कार्य शुरू, पार्षद निश्चय पूनम चंद्राकर ने किया निरीक्षण

महासमुंद। वार्ड क्रमांक 20 के पार्षद  निश्चय पूनम चंद्राकर के नेतृत्व में वार्ड के सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों को नई गति दी जा रही है। आज वार्ड के प्रमुख केंद्र ‘लोहिया चौक’ पर विशेष सर्वेक्षण और निरीक्षण कार्य किया गया, जिसके तहत चौक के कायाकल्प की योजना को अमलीजामा पहनाया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान पार्षद ने बताया कि लोहिया चौक पर पुरानी लाइटों को बदलकर आधुनिक नई लाइटें लगाई जा रही हैं। इसके साथ ही पूरे चौक परिसर में नया पेंट और फिनिशिंग का कार्य कराया जा रहा है। इस पहल से न केवल चौक की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि वार्ड की चमक भी दोगुनी हो जाएगी।

पार्षद निश्चय पूनम चंद्राकर ने कहा कि वार्डवासियों को बेहतर सुविधाएं और स्वच्छ वातावरण देना उनकी प्राथमिकता है। लोहिया चौक का यह नया स्वरूप स्थानीय निवासियों और राहगीरों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। कार्य को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।