दुर्ग पुलिस अधीक्षक कार्यालय अब होगा पेपरलेस: ई-ऑफिस संचालन के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को मिला विशेष प्रशिक्षण

 दुर्ग पुलिस अधीक्षक कार्यालय अब होगा पेपरलेस: ई-ऑफिस संचालन के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को मिला विशेष प्रशिक्षण

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

***************************

 

 

 

दुर्ग पुलिस अधीक्षक कार्यालय अब होगा पेपरलेस: ई-ऑफिस संचालन के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को मिला विशेष प्रशिक्षण

दुर्ग। प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, गति और आधुनिकता लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय दुर्ग को पूर्णतः कागज़ मुक्त (Paperless) बनाने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। इस नवाचार के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एनआईसी (NIC) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु एक दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

ई-ऑफिस प्रणाली से कार्यक्षमता में होगा सुधार

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (DIO) श्रीमती श्वेता चौबे ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में तकनीकी बारीकियों की जानकारी दी। उन्होंने ई-ऑफिस सॉफ्टवेयर के माध्यम से फाइल मूवमेंट, डिजिटल नोटशीट तैयार करना, दस्तावेज अपलोड करना और ऑनलाइन अनुमोदन की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य फाइलों के समयबद्ध निस्तारण और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक सुगम व पारदर्शी बनाना है।

चरणबद्ध तरीके से बंद होगी कागजी कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में संपूर्ण कार्यप्रणाली को चरणबद्ध रूप से ई-ऑफिस आधारित किया जाए। इससे न केवल कागजों की बचत होगी, बल्कि फाइलों की ट्रैकिंग आसान होगी और कार्यों में मानवीय विलंब की संभावना न्यूनतम हो जाएगी।

प्रशिक्षण में प्रमुख अधिकारियों की उपस्थिति

इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण सत्र में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मणिशंकर चन्द्रा, डीएसपी (मुख्यालय) श्रीमती तनुप्रिया ठाकुर, मुख्य लिपिक श्रीमती सावित्री धुर्वे, पुलिस स्टेनोग्राफर श्री गोकुल राम देवगन, मुख्य आंकिक श्री बृजमोहन राजपूत और सहायक उप निरीक्षक श्री आकाश राजपूत सहित विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ई-ऑफिस प्रणाली लागू होने से अब दुर्ग पुलिस की प्रशासनिक दक्षता में भारी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।