कोरबा में गजब की चोरी: चोरों ने रातों-रात काट डाला 80 फीट लंबा लोहे का पुल, 15 टन रेलिंग ले उड़े

 कोरबा में गजब की चोरी: चोरों ने रातों-रात काट डाला 80 फीट लंबा लोहे का पुल, 15 टन रेलिंग ले उड़े

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

 

*****************************

 

 

कोरबा में गजब की चोरी: चोरों ने रातों-रात काट डाला 80 फीट लंबा लोहे का पुल, 15 टन रेलिंग ले उड़े

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से चोरी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ चोरों ने किसी घर या दुकान को नहीं, बल्कि एक पूरे सार्वजनिक पुल की लोहे की रेलिंग को अपना निशाना बनाया। सीएसईबी चौकी क्षेत्र के रशियन हॉस्टल के पास ढोढ़ीपारा इलाके में स्थित एक नहर पुल से चोरों ने एक ही रात में करीब 15 टन वजनी और 80 फीट लंबी लोहे की रेलिंग पार कर दी।

गैस कटर और सिलेंडर लेकर आए थे 15 चोर

यह पुल करीब 40 साल पुराना था और इसमें लगी लोहे की प्लेटें बेहद मजबूत थीं। जानकारी के अनुसार, 17 जनवरी की रात लगभग 15 आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। चोर अपने साथ आधुनिक उपकरण जैसे गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर और एलपीजी सिलेंडर लेकर आए थे। उन्होंने पूरी रात मशक्कत कर रेलिंग को टुकड़ों में काटा और गाड़ियों में भरकर फरार हो गए।

सुबह खाली पुल देख उड़े ग्रामीणों के होश

घटना का खुलासा तब हुआ जब अगली सुबह वार्ड नंबर 17 के ग्रामीण वहां से गुजरे। पुल की रेलिंग गायब देख इलाके में हड़कंप मच गया। वार्ड पार्षद लक्ष्मण श्रीवास ने बताया कि इस पुल का उपयोग ढोढ़ीपारा के लोग शहर आने-जाने के लिए करते थे, लेकिन अब रेलिंग चोरी होने के बाद सुरक्षा के लिहाज से आवाजाही बंद हो गई है। रेलिंग के कुछ कटे हुए हिस्से नहर में भी गिरे मिले हैं।

पुलिस की कार्रवाई: 5 आरोपी गिरफ्तार

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि पार्षद की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने बीएनएस (BNS) की धारा 303(2), 112(2), 317(2)(4) के तहत अपराध क्रमांक 53/2026 दर्ज किया है। इस मामले में अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जो सभी रामपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं:

लोचन केवट (20 वर्ष)

जयसिंह राजपूत (23 वर्ष)

मोती प्रजापति (27 वर्ष)

सुमित साहू (19 वर्ष)

केशवपुरी गोस्वामी उर्फ पिच्चर (22 वर्ष)

कबाड़ दुकानों पर भी पुलिस की नजर

पुलिस इस मामले के तार बड़े कबाड़ गिरोह से जोड़कर देख रही है। हाल ही में कोतवाली पुलिस ने राताखार स्थित दो कबाड़ दुकानों को सील कर वाहन जब्त किए थे। आशंका है कि चोरी किया गया लोहा इन्हीं ठिकानों पर खपाया जाना था। पुलिस बाकी 10 फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।