पार्षद निश्चय पूनम चंद्राकर ने कन्याशाला स्कूल में किया मतदाता सूची का निरीक्षण, त्रुटिहीन सूची बनाने के दिए निर्देश
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
*****************************
पार्षद निश्चय पूनम चंद्राकर ने कन्याशाला स्कूल में किया मतदाता सूची का निरीक्षण, त्रुटिहीन सूची बनाने के दिए निर्देश
महासमुंद। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत आज वार्ड पार्षद निश्चय पूनम चंद्राकर ने कन्याशाला स्कूल स्थित मतदान केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया और उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के समय केंद्र पर बीएलओ (BLO) अधिकारी रेखा पटेल एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। पार्षद चंद्राकर ने बीएलओ से नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने और त्रुटियों को सुधारने के संबंध में चल रही प्रगति की जानकारी ली।
पार्षद निश्चय पूनम चंद्राकर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि, “लोकतंत्र की मजबूती के लिए एक सटीक और पारदर्शी मतदाता सूची का होना अनिवार्य है। कोई भी पात्र युवा मतदाता पंजीकरण से वंचित न रहे और सूची पूरी तरह से शुद्ध हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।”
उन्होंने केंद्र पर आए नागरिकों से भी संवाद किया और उन्हें अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहने की अपील की। बीएलओ रेखा पटेल ने बताया कि घर-घर सर्वे और केंद्रों पर प्राप्त आवेदनों के आधार पर सूची को अपडेट करने का कार्य पूरी निष्ठा के साथ किया जा रहा है।
इस अवसर पर निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य कर्मचारी और स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।














