कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के लिए रविशंकर स्टेडियम का किया निरीक्षण, 24 जनवरी को होगी अंतिम रिहर्सल
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
****************************
कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के लिए रविशंकर स्टेडियम का किया निरीक्षण, 24 जनवरी को होगी अंतिम रिहर्सल
दुर्ग: कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने आज स्थानीय रविशंकर स्टेडियम ग्राउंड पहुँचकर आगामी गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, और झांकियों के एंट्री-एक्जिट प्लान सहित सुरक्षा मानकों की विस्तृत समीक्षा की।
कलेक्ट्रर ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं। कार्यक्रम की पूर्णता को जाँचने के लिए 24 जनवरी को अंतिम रिहर्सल आयोजित की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री अभिषेक अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश मिरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
समारोह की मुख्य विशेषताएं:
समय: समारोह का आगाज़ सुबह 9:00 बजे होगा।
परेड: पुलिस, नगर सेना, एनसीसी (NCC) और स्काउट गाइड की टुकड़ियां भव्य परेड में हिस्सा लेंगी।
संदेश वाचन: मुख्य अतिथि द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री का छत्तीसगढ़ की जनता के नाम प्रेषित संदेश पढ़ा जाएगा।
झांकियां: जिला स्तर पर शासन की विभिन्न विभागीय योजनाओं पर आधारित चलित झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा।
सम्मान समारोह: उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टरों, पुलिस कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों और अन्य शासकीय विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को मंच पर सम्मानित किया जाएगा।
कलेक्टर ने सुरक्षा और बैठक व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं ताकि आम नागरिकों को समारोह के दौरान किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।














