दहशत में घंटाघर कॉम्प्लेक्स: देर रात युवकों के बीच जमकर चले लात-घूंसे, पुलिस खंगाल रही CCTV

 दहशत में घंटाघर कॉम्प्लेक्स: देर रात युवकों के बीच जमकर चले लात-घूंसे, पुलिस खंगाल रही CCTV

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

****************************

दहशत में घंटाघर कॉम्प्लेक्स: देर रात युवकों के बीच जमकर चले लात-घूंसे, पुलिस खंगाल रही CCTV

कोरबा: ऊर्जाधानी के हृदय स्थल कहे जाने वाले घंटाघर कॉम्प्लेक्स में रविवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब युवकों के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

टी-बार बना विवाद का केंद्र

जानकारी के मुताबिक, घंटाघर कॉम्प्लेक्स स्थित ‘टी-बार’ पर देर रात तक युवक-युवतियों का जमावड़ा लगा रहता है। रविवार रात भी बड़ी संख्या में लोग चाय और धूम्रपान के लिए यहाँ एकत्रित थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो गुटों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई। वायरल वीडियो में युवक एक-दूसरे पर बुरी तरह हमला करते नजर आ रहे हैं।

व्यापारियों में आक्रोश, सुरक्षा की मांग

इस घटना से स्थानीय दुकानदारों और व्यापारियों में भारी रोष है। व्यापारियों का कहना है कि देर रात तक टी-बार और पान ठेलों के खुले रहने के कारण असामाजिक तत्वों का डेरा जमा रहता है, जिससे आए दिन विवाद की स्थिति निर्मित होती है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए और देर रात तक बेवजह खुलने वाली दुकानों पर अंकुश लगाया जाए।

पुलिस की जांच शुरू

मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी नवीन पटेल ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस अब वायरल वीडियो और कॉम्प्लेक्स में लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय निवासियों का मानना है कि यदि देर रात तक चौक-चौराहों पर होने वाली इस भीड़ पर लगाम नहीं कसी गई, तो भविष्य में कोई बड़ी घटना घटित हो सकती है।