बलौदाबाजार में भीषण सड़क हादसा: टायर फटने से टेलर में घुसी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, सत्संग जा रहे 6 लोग घायल

 बलौदाबाजार में भीषण सड़क हादसा: टायर फटने से टेलर में घुसी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, सत्संग जा रहे 6 लोग घायल

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

****************************

 

बलौदाबाजार में भीषण सड़क हादसा: टायर फटने से टेलर में घुसी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, सत्संग जा रहे 6 लोग घायल

बलौदाबाजार: जिले के मल्लिन नाला के पास डोटोपार क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटित हुई। एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का अगला टायर अचानक फट जाने से वाहन अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे एक टेलर से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए।

सत्संग में शामिल होने जा रहे थे ग्रामीण

जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में एक महिला सहित कुल छह लोग सवार थे। ये सभी यात्री कसडोल वार्ड क्रमांक 8 के निवासी बताए जा रहे हैं, जो रायपुर में आयोजित एक सत्संग कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे।

मशक्कत के बाद निकाला गया चालक

हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन के भीतर ही बुरी तरह फंस गया था। स्थानीय लोगों और पुलिस की टीम ने काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटना में वाहन सवार सभी छह यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं।

अस्पताल में उपचार जारी

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एंबुलेंस पहुंची और सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। घायलों में से दो की स्थिति बेहद गंभीर देखते हुए उन्हें पुलिस वाहन की मदद से लवन अस्पताल भिजवाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।