दुर्ग में आज साहू समाज का बड़ा समागम: डॉ. रमन सिंह और अरुण साव की मौजूदगी में होगा संभाग स्तरीय सम्मेलन एवं ताराचंद साहू स्मृति सम्मान

 दुर्ग में आज साहू समाज का बड़ा समागम: डॉ. रमन सिंह और अरुण साव की मौजूदगी में होगा संभाग स्तरीय सम्मेलन एवं ताराचंद साहू स्मृति सम्मान

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

**************************

 

 

दुर्ग में आज साहू समाज का बड़ा समागम: डॉ. रमन सिंह और अरुण साव की मौजूदगी में होगा संभाग स्तरीय सम्मेलन एवं ताराचंद साहू स्मृति सम्मान

दुर्ग/:दुर्ग संभाग के इतिहास में पहली बार जिला साहू संघ दुर्ग के संयोजन में रविवार, 18 जनवरी को भव्य ‘संभाग स्तरीय साहू सम्मेलन’ एवं ‘स्व. ताराचंद साहू स्मृति सम्मान समारोह’ का आयोजन होने जा रहा है। यह गरिमामय कार्यक्रम दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम स्थित मानस भवन में सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा।

दिग्गजों की रहेगी उपस्थिति

समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप-मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, दुर्ग सांसद विजय बघेल और प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू शामिल रहेंगे।

राजनांदगांव जिला संघ की सक्रिय सहभागिता

इस सम्मेलन में जिला साहू संघ राजनांदगांव की सशक्त और प्रभावी सहभागिता देखने को मिलेगी। जिला अध्यक्ष भागवत साहू के नेतृत्व में राजनांदगांव जिले के प्रत्येक ब्लॉक और गांव में इस आयोजन को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया है। बड़ी संख्या में राजनांदगांव जिले के पदाधिकारी और समाज जन इस सम्मेलन में शिरकत करने दुर्ग पहुंच रहे हैं।

आयोजन के मुख्य आकर्षण

कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के गौरवमयी ध्वजारोहण के साथ होगा। इसके पश्चात विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। अतिथियों के स्वागत और उद्बोधन के बाद, समाज के पुरोधा स्व. ताराचंद साहू की स्मृति में ‘स्मृति सम्मान समारोह’ आयोजित किया जाएगा, जिसमें समाज की विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।

जिला साहू संघ दुर्ग ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं, जिसका उद्देश्य संभाग स्तर पर साहू समाज की एकजुटता और सामाजिक सरोकारों को मजबूती प्रदान करना है।