महासमुंद: शास्त्री चौक से भलेसर रोड तक 22 लाख की लागत से बनेगी बड़ी नाली, नपा अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

 महासमुंद: शास्त्री चौक से भलेसर रोड तक 22 लाख की लागत से बनेगी बड़ी नाली, नपा अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

***************************

 

 

महासमुंद: शास्त्री चौक से भलेसर रोड तक 22 लाख की लागत से बनेगी बड़ी नाली, नपा अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

महासमुंद। नगर के वार्ड क्रमांक 29 के निवासियों को जल्द ही जलभराव और गंदे पानी की समस्या से मुक्ति मिलने वाली है। शास्त्री चौक से लेकर भलेसर रोड स्थित मुक्तिधाम तक बड़ी नाली निर्माण कार्य का गुरुवार को विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू के विशेष प्रयासों से स्वीकृत इस परियोजना से क्षेत्र में स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा।

22 लाख की लागत से होगा स्थाई समाधान

इस नाली का निर्माण 22 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू के साथ राज्य मुख्य आयुक्त (स्काउट व गाइड) इंद्रजीत सिंह गोल्डी और वार्ड पार्षद शुभ्रा मनीष शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। पालिका अध्यक्ष ने स्थानीय निवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि लंबे समय से इस क्षेत्र में जल निकासी की समस्या बनी हुई थी, जिसे अब स्थाई रूप से हल कर लिया जाएगा।

गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह गोल्डी ने नगर पालिका द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों की प्रशंसा की और वार्डवासियों को बधाई दी। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष पवन पटेल, सभापति ज्योति रिंकू चन्द्राकर, गुलशन साहू, जितेंद्र देवनारायण ध्रुव सहित बड़ी संख्या में पार्षद, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

नाली निर्माण शुरू होने की खबर से वार्डवासियों में हर्ष का माहौल है, क्योंकि इससे बरसात और सामान्य दिनों में होने वाले गंदे पानी के जमाव से राहत मिलेगी।