दुर्ग जिले में धान खरीदी की रफ्तार तेज: ₹986 करोड़ से अधिक का धान खरीदा गया, 78 हजार से अधिक किसान लाभान्वित
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
**************************
दुर्ग जिले में धान खरीदी की रफ्तार तेज: ₹986 करोड़ से अधिक का धान खरीदा गया, 78 हजार से अधिक किसान लाभान्वित
दुर्ग, छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नीतियों के चलते दुर्ग जिले में धान खरीदी का कार्य सुचारू और पारदर्शी तरीके से जारी है। जिला प्रशासन से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, अब तक जिले में 98,678.53 लाख रुपये मूल्य का कुल 4,16,363.36 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है।
त्वरित भुगतान और सुचारू उठाव:
राज्य सरकार द्वारा भुगतान की प्रक्रिया को सरल और तेज बनाया गया है, जिसके परिणामस्वरूप 78,518 किसानों के खातों में 91,959.17 लाख रुपये का ऑनलाइन भुगतान सीधे हस्तांतरित किया जा चुका है। धान खरीदी के साथ-साथ उपार्जन केंद्रों से धान के उठाव कार्य में भी तेजी आई है। अब तक 2,40,735.14 मीट्रिक टन धान के लिए डीओ (DO) जारी किया गया है, जिसमें से 1,65,789.30 मीट्रिक टन धान का उठाव पूर्ण हो चुका है।
किसानों ने स्वेच्छा से किया रकबा समर्पण:
बिचौलियों पर लगाम कसने और व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने में किसान भी सरकार का सहयोग कर रहे हैं। धान बेचने के बाद जिले के 43,238 किसानों ने स्वेच्छा से 1,142.38 हेक्टेयर रकबा समर्पित किया है। इससे वास्तविक किसानों को उनकी उपज का सही दाम मिलना सुनिश्चित हो रहा है।
केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम:
उपार्जन केंद्रों पर किसानों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए हैं। वर्तमान में केंद्रों पर बारदाने की कोई कमी नहीं है और 24,34,039 बारदाने स्टॉक में उपलब्ध हैं। समय पर भुगतान और बेहतर व्यवस्था से जिले के किसानों में संतोष और उत्साह का माहौल है।










