मध्यप्रदेश: सिरमौर के धनडूरी में भीषण अग्निकांड, एक ही परिवार के 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत

 मध्यप्रदेश: सिरमौर के धनडूरी में भीषण अग्निकांड, एक ही परिवार के 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

***************************

 

मध्यप्रदेश: सिरमौर के धनडूरी में भीषण अग्निकांड, एक ही परिवार के 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत

सिरमौर (धनडूरी): मध्य प्रदेश के जिला सिरमौर के अंतर्गत आने वाले श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र की धनडूरी पंचायत में देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। यहाँ के तलंगाना गांव में रात करीब 3 बजे अचानक आग लगने से तीन घर इसकी चपेट में आ गए। इस भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही जलकर दर्दनाक मौत हो गई।

मृतकों की पहचान:

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान निम्न रूप में हुई है:

कविता देवी (पत्नी लोकेंद्र सिंह)

सारिका (9 वर्ष)

कृतिका (3 वर्ष)

तृप्ता देवी (44 वर्ष)

नरेश कुमार

इस घटना में लोकेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रशासनिक कार्रवाई:

आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम संगडाह सुनील कुमार और पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है। स्थानीय प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है।

इस घटना के बाद पूरे तलंगाना गांव और धनडूरी पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार के लिए उचित मुआवजे और सहायता की मांग की है।